उल्लू Ullu एक पक्षी होता है हम सभी जानते है पर अँधेरे में कैसे देख लेता है?उल्लू क्या खाता है? इसके बारे में इस लेख में बताया गया है।
Ullu अँधेरे में कैसे देख लेता है?
देखने का काम आँखें करती हैं। दिखाई देने वाली वस्तुओं से आने वाले प्रकाश से हमारी आँख के परदे पर उनका उल्टा चित्र बनता है, जो दिमाग में पहुँचकर सीधा हो जाता
है और हमें वस्तुएँ दिखाई देने लगती हैं।
आँख के परदे पर यह प्रकाश आँख की पुतली से होकर जाता है। पुतली का आकार कैमरे के प्रकाश-छिद्र की तरह प्रकाश के अनुसार फैल और सिकुड़ सकता है। अँधेरा होने पर प्रकाश न आने से हमें दिखाई नहीं देता। लेकिन
इस अँधेरे में भी धीरे-धीरे पुतली का आकार जब फैलकर बड़ा हो जाता है तो हमें कुछ देर बाद हल्का-हल्का दिखाई देने लगता है।
Ullu की आँखों की पुतलियाँ हमारी आँखों की पुतलियों की तुलना में बड़ी होती है।
इसके अलावा इनके फैलने की क्षमता भी अधिक होती है। इसलिए रात्रि के समय हल्के से- हल्का प्रकाश भी इनमें होकर आँख के परदे तक पहुँच जाता है।
Ullu की आँख का परदा लेंस से कुछ अधिक दूर होने से उस पर चित्र भी बड़ा बनता है। Ullu की आँख के लेंस में चित्र को फोकस करने की क्षमता भी होती है। Ullu की आँख को संवेदनशील बनाने वाली कोशिकाएँ भी हमारी आँख की तुलना में लगभग पाँच गुनी अधिक होती है।
इसके अतिरिक्त Ullu की आँखों में प्रोटीन से बना लाल रंग का एक पदार्थ भी होता है जिससे Ullu की आँखें रात्रि के प्रकाश के लिए अधिक संवेदनशील हो जाती है।
अपनी आँख की इन विशेषताओं के कारण Ullu अँधेरे में भी देख सकता है।
Ullu क्या खाता है?
उल्लू एक मांसाहारी पक्षी है यह अपने से छोटे जीव जैसे चूहा, सांप, पक्षी, किट पतंगा को अपना शिकार बनाता है ।
यह दिन में शिकार नही करती क्योंकि इसे धुंधला दिखाई देता है।
इसकी आवाज काफी डरावनी लगती जिससे लोग अपशगुन की आशंका से भयभीत होते है।
इसकी आंखों की बनावट भी भय का एक कारण है।
भारतीय परिवेश में शुभ -अशुभ की अनेक धारणाओं प्रचलित है।
Jet stream क्या है?