संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस कब मनाया जाता है? Sanyukt Rastra Sangh Divas

Sanyukt Rastra sangh दिवस -24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई। तभी से इस दिन को यू.एन.ओ. दिवस (संयुक्त राष्ट्र दिवस) के रूप में मनाते आ रहे हैं।

द्वितीय विश्वयुद्ध में नए अस्त्र-शस्त्रों का प्रयोग किया गया। जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर एटम बम का प्रयोग भी किया गया। इससे भयंकर जन और धन की हानि हुई। इस विनाश को देखकर विचारशील एवं शांतिप्रिय व्यक्तियों ने यह सोचा कि यदि तीसरा विश्वयुद्ध हो गया तो सारी दुनिया ही नष्ट हो जायेगी। अतः इस
प्रलयंकारी भीषण युद्ध से मानव जाति को विनाश से बचाना चाहिए। सेन फ्रांसिस्को में खूब विचार-विमर्श तथा वाद-विवाद के पश्चात् एक नवीन अन्तर्राष्ट्रीय संघ का मसविदा तैयार किया गया।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना Sanyukt Rastra sangh

इसके पूर्व राष्ट्र संघ जिसका निर्माण प्रथम विश्वयुद्ध के
बाद किया गया था, विश्वयुद्ध को रोकने में असमर्थ रहा था। अतः इस नवीन मसविदे का निर्माण बहुत सोच-समझकर किया गया। इसके प्रस्तावक सदस्य राष्ट्र-ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस तथा अन्य राष्ट्रों ने स्वीकार कर इसी दिन लागू किया था।

Sanyukt Rastra sangh के उद्देश्य

इस दिवस को मनाने के अनेक उद्देश्य हैं जैसे इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताकर युद्ध की विभीषिका का ज्ञान कराते हुए शांति और निःशस्त्रीकरण पर बल
देना। भारतीय धारणा कि सारी वसुधा एक कुटुम्ब है, इस भावना का विकास करना, विश्वराज्य में निष्ठा उत्पन्न करना। दीन-हीन, पद दलित, पराधीन, शोषित त्रस्त,
अत्याचार पीड़ित मानवता का उद्धार करने वाले इस संगठन की सेवाओं का ज्ञान कराना। विश्व उन्नयन का विचार करते हुए विश्व स्तर की सभी प्रकार की समस्याओं एवं उनके निदान सोचना। सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास में
वैश्वीकरण की नीति की भूमिका जानना।

संगठन

संयुक्त राष्ट्र संघ का संगठन इस प्रकार है-जिन राष्ट्रों ने प्रथम सम्मेलन के चार्टर पर हस्ताक्षर किये, वे उसके प्रारंभिक सदस्य कहलाये, उनकी संख्या 51 थी। उनके
अतिरिक्त उन राष्ट्रों को भी सदस्यता प्राप्त हो सकती है जो शांति के सिद्धांत को अपनाते है और संघ के निर्णयों के अनुसार कार्य करने के लिए सहमत हो

Sanyukt Rastra sangh सदस्य देश

संघ का सदस्य बनने के लिए आवश्यक है कि साधारण सभा, सुरक्षा परिषद की सिफारिश कर अपने दो तिहाई सदस्यों के बहुमत से किसी भी राष्ट्र के सदस्यता प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान करती है। आज संघ के 158 सेे अधिक सदस्य हैं।
साधारण सभा या महासभा संयुक्त राष्ट्र संघ की केन्द्रीय सभा है। इसमें प्रत्येक सदस्य राष्ट्र पाँच सदस्य भेज सकता है, किन्तु उनका मत केवल एक ही गिना जाता
है। शांति और सुरक्षा की समस्याओं पर विचार-विमर्श, राजनैतिक सहयोग और अन्तर्राष्ट्रीय कानून का विकास आदि इसके कार्य हैं। वर्ष में एक बार अथवा
आवश्यकता पड़ने पर अधिक बार भी, अधिवेशन रखा जाता है। यह सभा सुरक्षा परिषद के दस तथा सामाजिक परिषद के सत्ताईस अस्थायी सदस्यों की नियुक्ति करती
है। भारत की प्रतिनिधि श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित 1954 में अध्यक्ष रह चुकी हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ का सुरक्षा परिषद

सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र संघ का दूसरा महत्वपूर्ण अंग है। इसमें 15 सदस्य होते हैं। जिनमें 5 स्थायी और 10 अस्थायी हैं। स्थायी सदस्यों में रूस, संयुक्त राज्य
अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस और साम्यवादी चीन हैं। विश्वशांति और सुरक्षा ही इस परिषद के मुख्य कार्य हैं। यदि दो राष्ट्रों में युद्ध छिड़ जाय तो सुरक्षा परिषद युद्ध बंद करने के आदेश देती है। यदि वे आदेश नहीं मानते हैं तो उनके विरूद्ध आर्थिक तथा सैनिक कार्यवाही भी कर सकती है। इसके पास अपनी सेना नहीं है इसलिए इसे सैनिक कार्यवाही करने के लिए सदस्य राष्ट्रों से सेना बुलानी पड़ती है।

संयुक्त राष्ट्र का महासचिव भी सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर नियुक्त किया जाता है। किसी राष्ट्र को यदि संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बनना होता है तो उसका आवेदन पत्र सुरक्षा परिषद को प्रस्तुत करना पड़ता है। इसकी सहमति पर ही उसे सदस्य बनाया जाता है।

इस परिषद का प्रमुख कार्य अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग की भावना में वृद्धि करना है। मानव के जीवन स्तर को ऊँचा उठाना है, संसार के प्रत्येक मानव चाहे वह किसी जाति, भाषा, धर्म का हो उसमें मौलिक अधिकार और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान उत्पन्न करना है। परिषद की दो प्रमुख समितियां हैं।
प्रथम समिति शैक्षिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन है, इसे संक्षेप में यूनेस्को भी कहा जाता है।
दूसरी समिति विश्व स्वास्थ्य संघ है। इस संघ का कार्य है कि विश्व में फैले हुए संक्रामक रोगों को रोके तथा जन साधारण के स्वास्थ्य को निरोग रखने हेतु उचित
परामर्श दें।
न्याय परिषद चौथा अंग है। इसका कार्य अन्तर्राष्ट्रीय स्थिति को सुदृढ़ बनाना है। मानवीय समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाना, पराधीन देशों की स्वाधीनता
एवं पिछड़े देशों के विकास का कार्य करना। इस परिषद में सुरक्षा परिषद के स्थायी पाँच सदस्य संयुक्त राष्ट्र संघ के वे सदस्य हैं जो न्याय क्षेत्रों का प्रशासन करते हैं, और
साधारण सभा द्वारा निर्वाचित कुछ सदस्य जिनका चुनाव तीन वर्ष के लिए होता है।
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में पन्द्रह न्यायाधीश होते हैं, जिनका निर्वाचन साधारण सभा और सुरक्षा परिषद द्वारा होता है, परन्तु अपने कार्यकाल की समाप्ति पर वे पुनः निर्वाचित किये जा सकते हैं। सभी राष्ट्रों को प्रतिनिधित्व प्राप्त हो इस बात का ध्यान रखा जाता है। इस न्यायालय का मुख्य कार्य राष्ट्रों के आपसी झगड़ों का निर्णय करना है।
सचिवालय में लगभग इकतालीस हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।
प्रधान महासचिव की नियुक्ति सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर साधारण सभा करती है, जिसका
कार्यकाल पाँच वर्ष होता है।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने गत गत वर्षों में अनेक कार्य किए हैं जिनसे युद्ध की स्थिति से मुक्ति मिली है। स्वेज, कोरिया, लीबिया, मोरक्को, ट्यूनीसिया, अल्जीरिया, कांगो,
इण्डोनेशिया, फिलिस्तीन, कश्मीर, हिन्द चीन आदि में रक्तपात रोके गये हैं।

संस्थान

कुछ संस्थाएँ हैं जो अविकसित देशों को प्रगतिशील देशों के समकक्ष लाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं जैसे-इन्टरनेशनल एटॉमिक एनर्जी, इन्टरनेशनल
लेबर ऑर्गेनाइजेशन, फूड एण्ड एग्रीकल्चर ऑर्गेनिजेशन, यूनाइटेड नेशन्स एज्यूकेशन
साइण्टिफिक एण्ड कल्चर ऑर्गेनाइजेश्न, इन्टरनेशनल सर्विस एविएशन ऑर्गेनाइजेशन,
वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन, इन्टरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन, वर्ल्ड मैट्रीरियलाजिकल
ऑर्गेनाइजेशन, यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन आदि।

Conclusion -इस प्रकार के विश्व स्तर के आयोजनों द्वारा छात्रों में ग्राम, जाति, राज्य और देश की संकीर्णता से उठकर विशालता की भावना का निर्माण करना चाहिए। अपनी जगह सब का महत्व है परन्तु वही सब कुछ नहीं है। सारा विश्व अपना कुटुम्ब है।
इस उत्सव के आयोजन के पूर्व उपयोगी सामग्री एकत्रित कर भाषण,निबन्ध, कविता पाठ, सामान्य ज्ञान आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित कर योग्य छात्रों को पुरस्कृत करना चाहिए।
अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा
उसकी जानकारी रखने वाले व्यक्ति से देश-विदेश के जन जीवन की जानकारी करवानी चाहिए।

आदिवासी आंदोलन की सूची