Line Spectrum in Hindi ,Rekha Spectrum क्या है? परमाणु (रेखिल) स्पेक्ट्रम क्या है?
परमाणु स्पेक्ट्रा पर टिप्पणी लिखिए।
अथवा
रेखिल स्पेक्ट्रा पर टिप्पणी लिखिये।
Rekha Spectrum या Line Spectrum
रेखिल स्पेक्ट्रा (Rekha Spectrum)परमाणुओं द्वारा दिया जाता है। प्रत्येक तत्व का परमाण्विक स्पेक्ट्रा किसी भी अन्य तत्व के परमाण्विक स्पेक्ट्रा से भिन्न होता है।
जब इलेक्ट्रॉन एक ऊर्जा स्तर से दूसरे ऊर्जा स्तर में जाता है तो एकवर्णी प्रकाश का उत्सर्जित या अवशोषित होता है।
जब परमाणु को ऊर्जा दी जाती है, तब उसके सबसे बाहरी कक्षा वाले इलेक्ट्रॉन ऊर्जा का अवशोषण करके नाभिक से अधिक दूर वाले उच्च ऊर्जा स्तरों में चले जाते हैं। एक इलेक्ट्रॉन जो अपनी मूल ऊर्जा स्तर से हटकर अन्य ऊर्जा स्तर पर पहुँच गया है, पुन: अपनी मूल अवस्था में एक ही पद में या अनेक पदों में होकर लौट सकता है। ऐसा करते समय वह ऊर्जा को प्रकाश के रूप में उत्सर्जित करता है। इस उत्सर्जित प्रकाश की आवृत्ति (Frequency) दोनों ऊर्जा स्तरों में इलेक्ट्रॉन की ऊर्जाओं के अन्तर के समानुपाती होती है। इस प्रकार, उत्सर्जित ऊर्जा का यह विविक्त परिमाण (discrete amount) कुछ सीमित संख्या की आवृत्तियाँ उत्पन्न करता है, जो स्पेक्ट्रम में रेखाओं के रूप में प्राप्त होती हैं। स्पेक्ट्रल स्केल पर इन रेखाओं की आवृत्ति का मापन करके किसी परमाणु को पहचाना जा सकता है। एक तत्व का रेखिल स्पेक्ट्रम दूसरे तत्व के रेखिल स्पेक्ट्रम से बहुत भिन्न होता है। परमाण्विक स्पेक्ट्रा की दूसरी विशेषता यह है कि किसी तत्व का स्पेक्ट्रम उस तत्व को उत्तेजित करने की विधि पर निर्भर करता है।
Hydrogen का Spectrum
प्राय: सभी तत्वों के परमाण्विक स्पेक्ट्रा में अनेक रेखाएँ होती हैं, जिनकी व्याख्या तथा वर्गीकरण करना कठिन है। इनमें हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम अपेक्षाकृत सरल है। सूर्य के स्पेक्ट्रम में दृश्य क्षेत्र में हाइड्रोजन की चार मुख्य रेखाएँ प्राप्त होती हैं, जिन्हें H अल्फा, H बीटा, H गामा, तथा H लेेेेेेम्डा द्वारा निरूपित करते हैं। ये चार चमकीली रेखाएँ ही हाइड्रोजन से क्रमश: लाल, नीले, हरे और बैंगनी क्षेत्रों में प्राप्त होती हैं। “Rekha Spectrum “