Nobel Prize List-2021 | नोबेल पुरस्कार की सूची – 2021

नोबेल पुरस्कार – 2021 की सूची जिन्हें साहित्य ,भौतिकी ,रसायन ,शांति ,साहित्य ,अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया । Nobel Prize List-2021

Nobel Prize List-2021 |नोबेल पुरस्कार की सूची – 2021

साहित्य का नोबेल पुरस्कार – 2021

प्राप्तकर्ता-1. डेविड जूलियस (अमेरीका) 2.एडम पेटापोशियन (लेबनान)
कार्य– शरीर में तापमान एवं स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स( Receptors) की खोज के लिए।
जुलियस ने नर्व सेंसर (Nerve Sensor)की पहचान के लिए मिर्च के सक्रिय घटक कैप्साइसिन की मदद ली।

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार – 2021

प्राप्तकर्ता-1. स्युकोरो मनाबे (जापान) 2.क्लाउस हाइसेलमन (जर्मनी) 3.जिओर्जिओ परीसी (इटली)
कार्य-पृथ्वी के वातावरण, वातावरण में परिवर्तन के मापन और जलवायु परिवर्तन के पूर्वानुमान के भौतिक मॉडल के निर्माण के लिए मनाबे एवं हाइसेलमन को दिया गया है।
परीसी को परमाणु से लेकर ग्रहों के मानदंडों तक भौतिकी प्रणालियों में विकास और विचलन की परस्पर क्रिया की खोज के लिए दिया गया है।

रसायन का नोबेल पुरस्कार – 2021

प्राप्तकर्ता-1.बेंजामिन लिस्ट (जर्मनी) 2.डेविड मैकमिलन (स्कॉटलैंड) (निवास-अमेरीका)
कार्य– एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटेलिसिस के विकास के लिए यह आणविक निर्माण का सटीक उदाहरण है, जिसका फार्मास्युटिकल अनुसंधान पर प्रभाव पड़ा। इससे रसायन विज्ञान पर्यावरण हितैषी बना।
वर्ष 2000 में तीसरे प्रकार के उत्प्रेरक ‘असममित ऑर्गेनोकैटलिसिस’ विकसित किया था। यह छोटे कार्बनिक अणुओं पर बनता है। यह रसायन शास्त्र की दुनियां की अद्वितीय खोज मानी गई

शांति का नोबेल पुरस्कार – 2021

प्राप्तकर्ता-1. मारिया रेसा (पत्रकार, फिलिपिंस) 2.दमित्री मुरातोव ( पत्रकार रुस )
कार्य-फिलीपीनी पत्रकार मारिया रेसा और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव ने अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा को लेकर अपने प्रयासों के लिए 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार जीता।
मौलिक अधिकारों की रक्षा और बचाव के महत्व को रेखांकित करना है, और अभिव्यक्ति की आजादी लोकतंत्र के लिए एक पूर्व शर्त है।
2012 में रेसा द्वारा सह-संस्थापित वेबसाइट ‘रेपलर’ ने (राष्ट्रपति रोडिगों) दुर्ते शासन के विवादस्पद, जानलेवा नशीली दवाओं के विरूद्ध अभियान पर आलोचनात्मक दृष्टि से ध्यान केन्द्रीत किया है।
मुरातोव 1993 में रूसी समाचार पत्र( स्वतंत्र ) Novaya Gazeta के संस्थापकों में से एक थे।

साहित्य का नोबेल पुरस्कार – 2021

प्राप्तकर्ता-1.अब्दुल रज्जाक गुरनाह (तंजानिया) (निवास-इंग्लैंड) 2.दिमित्री मुरातोव(पत्रकार, रूस)
कार्य– “उपनिवेशवाद (colonialism) के प्रभावों को बिना समझौता किए दया भाव के साथ समझने में उनके योगदान के लिए।
उपनिवेशवाद और खाड़ी देशों में शरणार्थियों तथा उनके संस्कृतियों के बारे में अपने उपन्यासों में चर्चा की है।
“पैराडाइस उपन्यास( Paradise Novel) के लिए बुकर पुरस्कार’ 1994 में सम्मानित
ऑफ्टर लाइव्स’, ‘ग्रावेल हार्ट’, द लास्ट गिफ्ट’ ‘डेसर्सन’ ‘बाइ द सी. एडमायरिंग साइलेंस डॉट्टी, “मेमोरी ऑफ डिपॉर्चर” “पिलीग्रीम्स वे’

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार – 2021

प्राप्तकर्ता-1. डेविड कार्ड (कनाडा) 2.जोशुआ डी. एग्रिस्ट (अमेरिका) 3.गुइडो इम्बेन्स (नीदरलैंड) (निवास- अमेरिका)
डेविड कार्ड को श्रम अर्थशास्त्र में उनके प्रयोगसिद्ध योगदान के लिए पुरस्कार का आधा हिस्सा दिया।
‘दूसरा आधा संयुक्त रूप से जोशुआ डी एगिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को कारण संबंधों के विश्लेषण में उनके मेथेडोलॉजिकल योगदान के लिए दिया गया।
इस साल के पुरस्कार विजेता डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स ने हमें मार्केट के बारे में नई नजरिया प्रदान की है और दिखाया है कि प्राकृतिक प्रयोगों से कारण और प्रभाव के बारे में क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है. उनका अप्रोच अन्या क्षेत्रों में फैल गया है और प्रयोगसिद्ध अनुसंधान में क्रांतिकारी बदलाव आया है।

Kendriya Sarkari Yojana 19-20-21 | केन्द्रीय सरकारी योजनायें वर्ष 19 से 2021

PESA Act क्या है। पेशा अधिनियम ( कानून) क्या है?