स्वर अक्षर से आने वाले मुहावरे व अर्थ । Muhavare in Hindi । मुहावरा इन हिंदी –Idioms in Hindi मुहावरों का अर्थ व कुछ मुहावरे जो सामान्यतः दैनिक बोलचाल व प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ।
इसमे स्वर वर्ण क्रम के अक्षरों के मुहावरे नीचे दिए गए हैं उम्मीद है यह आपके काम आयेगी ।
अ से आने वाले मुहावरे| Muhavare in Hindi
अंक में भरना : हृदय से लगाना, आलिंगन करना।
अंक लगाना : हृदय से लगाना।
अंक मिलाना : गले मिलना।
अंक में समाना : लीन होना।
अंकित होना : जम जाना, बैठ जाना।
अंकुश देना, लगाना या रखना : दबाव में रखना, जबरदस्ती करना, नियंत्रण में रखना।
अंकुश मानना : दबाव मानना।
अंग-अंग ढीला होना : थक जाना।
अंग उभरना : युवावस्था आना।
अंग-अंग टूटना : शरीर में दर्द होना, अंगड़ाई आना, बुरी तरह थक जाना।Muhavare in Hindi– मुहावरा
अंग देना : आराम करना।
अंग धरना : पहनना।
अंग में मास न जमना :क्षीण होना।
अंग-अंग फूले न समाना : बहुत प्रसन्न होना।
अंग मोड़ना : अंगड़ाई लेना, लज्जा से देह छिपाना।
अंगार उगलना : कठोर या कड़वी बातें कहना।
अंगार बनना : क्रोध में लाल होना।
अंगार बरसना : जली कटी बातें कहना, अत्यधिक गर्मी पड़ना।
अंगार दरना : अशुभ कार्य करना।
अंगारा बनना : क्रोध में मुँह लाल होना।
अंगारे फाँकना : ऐसा काम करना जिसका फल बुरा हो।
अंगारो पर पैर रखना : हानिप्रद कार्य करना, जान-बूझकर अपने को संकट में डालना।
अंगारों पर लोटना : ईर्ष्या से व्याकुल होना, आग-बबुला होना।
अंगुली उठाना : ज्ञान, चरित्र या ईमानदारी पर संदेह व्यक्त करना।
अंगुली पकड़कर पहुँचा पकड़ना : थोड़ी सहायता मिलने पर बहुत अधिक पाने की चेष्टा करना।
अँगूठा दिखाना : कार्य करने से साफ मुकर जाना, कुछ न देना, चिढ़ाना या काम बिगड़ने पर उपहास करना, धोखा देना।
अँगूठा छाप : अनपढ़, निरक्षर, जो हस्ताक्षर भी न कर सके।
अंगूठा नचाना : चिढ़ाना, वश में करना।
अंगूठे पर मारना : तुच्छ समझना, उपेक्षा करना, महत्त्व न देना।
अंगूर खट्टे होना : किसी चीज के न मिलने पर उसमें दोष निकालना। Muhavare in Hindi – मुहावरा
अंजर-अंजर ढीला करना : बहुत अधिक मारना।
अंजर-अंजर ढीला होना : दुर्बल हो जाना, शरीर शिथिल होना।
अंड-बंड बकना, अंट-संट बकना : पागलों सा कुछ कहना, अशब्द बातें करना।
अंडे सेना : निश्चेष्ट बैठे रहना, बाहर न निकलना।
अंत होना : किसी व्यक्ति या प्रथा का समाप्त होना।
अंतडियों में बल पड़ना : पेट में दर्द होना।
अंतड़ी जलना, कुलबुलाना : बहुत अधिक भूख लगना।
अंधा बनना : जान-बूझकर किसी बात पर ध्यान न देना।
अंधा बनाना : बेवकूफ बनाना, धोखा देना।
अंधे की लकड़ी या लाठी : एक मात्र सहारा, अपाहिज या निर्बल का सहारा।
अंधे के आगे रोना : अनाड़ी से कुछ कहना।
अंधे के हाथ बटेर लगना : संयोग वश किसी अयोग्य व्यक्ति को किसी वस्तु की अप्रत्याशित रूप में प्राप्ति।
अंधे को आँखे मिलना : मनोरथ सिद्ध होना।
अंधेर मचाना : जुल्म ढाहना, अत्याचार करना।
अंधेर होना, मचना : अविचार या गड़बड़ होना।
अंधो का राज होना : विवेकहीन शासन होना।
अंधी बैठना : अन्दाज से कही बात का ठीक होना।
अन्त पाना : भेद पाना, रहस्य जानना।
अन्त बिगड़ना : परलोक बिगड़ना। Muhavare in Hindi – मुहावरा
अन्तिम घड़ियाँ गिनना या अन्तिम घड़ी आना : मृत्यु के अत्यन्त निकट, अन्तिम समय आना।
अंचल जोड़ना : दीनता व्यक्त करना।
अंचल में गाँठ बाँधना : कभी न भूलना।
अँगूठी का नगीना होना : बहुत सुन्दर, महत्वपूर्ण होना।
अँचरा पसारना या फैलाना : दीनतापूर्वक विनती करना।
अँधेरे घर का उजाला : वंश की मर्यादा बढ़ाने वाला।
अँधेरे में तीर मारना : अज्ञात कर्म करने का प्रयास करना।
अकेला चला भाड़ नहीं फोड़ता : अकेला व्यक्ति बड़ा कर्म नहीं कर सकता।
अक्ल उड़ जाना : समझ में न आना।
अक्ल का अंधा : अत्यन्त मूर्ख।
अक्ल का काम न करना : समझ में न आना।
अक्ल चरने जाना : समय पर बुद्धि का काम न करना।
अक्ल का दुश्मन : अत्यन्त मूर्ख ।
अक्ल का पुतला : बहुत बुद्धिमान।
अक्ल का मारा (पूरा) : बेवकूफ, मूर्ख।
अक्ल के घोड़े दौड़ाना : बहुत सोच-विचार या कल्पना करना।
अक्ल दौड़ाना : सोच-विचार करना।
अक्ल ठीक करना : किसी का गर्व तोड़ना।
अक्ल के तोते उड़ना : होश ठिकाने न रहना।
अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना : मूर्खता का काम करना।
अक्ल ठिकाने लगाना : गलती समझ में आना, होश ठीक होना।
अक्ल पर पत्थर पड़ना : पूरी तरह बुद्धिहीन होना।
अक्ल पर परदा पड़ना : बुद्धि मारी जाना, किसी के सामने निस्तेज होना।
अक्ल सठियाना : बुद्धि भ्रष्ट हो जाना।
अक्षर से भेंट न होना : अपढ़ रहना।
अगर-मगर करना : तर्क करना, टाल-मटोल करना, बातें बनाना
अगवा करना: अपहरण करना।
अच्छे दिन आना : समय पलटना, खुशियाँ आना। Muhavare in Hindi – मुहावरा
अटकल पच्चू : अन्दाज या अनुमान पर आधारित।
अठखेलियाँ करना : खिलवाड़ करना।
अठखेलियाँ सूझना : मस्ती सूझना, छेड़-छाड़ करना।
अड्डा जमाना : सदा के लिए कहीं जम जाना।
अति करना : मर्यादा या सीमा का उल्लंघन करना।
अथ से इति तक : प्रारम्भ से अन्त तक।
अधर में अटकना : अधूरा पड़ा रहना।
अनर्थ होना : बहुत बड़ी हानि होना।
अनबन रहना : न पटना।
अन्न-जल उठना : दूसरे स्थान पर जाने को विवश होना, रहने का संयोग न रहना।
अपना राग अलापना : अपने मतलब की बातें कहते रहना, किसी की न सुनना।
अपना अरमान पूरा करना : अपनी इच्छा पूरी करना।
अपना उल्लू सीधा करना : अपना मतलब निकालना, स्वार्थ सिद्ध करना।
अपना किया पाना : कर्मफल पाना।
अपना पाँव आग में डालना : स्वयं विपत्ति में फँसना।
अपना-सा मुँह लेकर रह जाना : असफल होने पर लज्जित होना।
अपना सिक्का जमाना : अपने को सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करना।
अपना सिर ओखली में देना : जान-बूझकर संकट मोल लेना।
अपने सिर पड़ना : अपने पर बीतना। Muhavare in Hindi
अपना सिक्का खोटा होना : अपने व्यक्ति का दोषपूर्ण होना।
अपनी आदत से बाज न आना : अपनी आदत को न छोड़ना।
अपनी आग में आप जलना : स्वयं ही अपनी हानि कर लेना।
अपनी-अपनी आ पड़ना : अपना-अपना ख्याल या चिन्ता होना।
अपनी खिचड़ी अलग पकाना : सबसे अलग रहना।
अपनी चादर के बाहर पैर फैलाना : अपनी आमदनी से अधिक खर्च करना।
अपनी बात पर आना : हठ पकड़ना, जिद करना।
अपनी बात का पक्का या धनी : दृढ़ प्रतिज्ञ, अपना वचन पूरा करने वाला।
अपनी मुट्ठी में करना : अपा वश में करना।
अपनी बीती सुनाना : अपने भोगे हुए कष्टों का बयान करना।
अपनी हाँकना : किसी की न सुनना, अपनी बात कहते जाना।
अपनी माँ का दूध पिए होना : वीर और साहसी होना।
अपनी गली का शेर होना : अपने क्षेत्र में बलवान बनना।
अपनी नींद सोना : निश्चिन्त रहना।
अपनी नींद सोना और अपनी नींद जगना : अपनी इच्छानुसार काम करना।
अपनी बात का एक : दृढ़ प्रतिज्ञ ।
अपनी ओर निहारना : अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना।
अपने घर का रास्ता लेना : चलते बनना।
अपने तक रखना : भेद छिपाना।
अपने काम से काम रखना : अपने काम से मतलब रखना।
अपने किए का फल पाना : अपने किये कर्मों का फल भुगतना।
अपने गिरेबान में मुँह डालना : अपनी हैसियत का ध्यान रखना।
अपने पाँव पर खड़ा होना : स्वावलम्बी होना, आत्मनिर्भर होना।
अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना : अपनी हानि स्वयं करना।
अपने दिन भूल जाना : अपने कष्ट समय को भूल जाना।
अपने मुँह मियाँ मिठू बनना : आत्म प्रशंसा करना, अपनी बड़ाई करना।
अपने रंग में रंगना : अपने ही कार्य में आनन्द लेना।
अपनी राम कहानी सुनाना : अपना हाल बताना।
अपने सिर बला मोल लेना : स्वयं को संकट में डालना।
अपने हाथों कब्र खोदना : अपने विनाश का स्वयं कारण। Muhavare in Hindi – मुहावरा
अफवाह उड़ाना : झूठी खबर फैलाना।
अफवाह गर्म होना : किसी निराधार बात की चर्चा होना।
अश्क निकालना : सार निकालना।
अष्ठधातु की बेड़ियाँ डालना : विवाह कर देना।
अरमान निकालना : इच्छा पूरी करना।
अरमान ठंडे पड़ना : इच्छाओं का दबा रह जाना।
अरमानों पर पाला पड़ना : इच्छाओं का जहाँ का तहाँ रह जाना।
अलाउद्दीन का चिराग : आश्चर्यजनक वस्तु।
अल्लाह को प्यारा होना : मर जाना।
अवसर चूकना : अवसर खोना।
आ से आने वाले मुहावरे Muhavare in Hindi – मुहावरा
आँख आना, उठना : आंख में पीड़ा और सूजन होना।
आँख उठाना : बुरी नजर से देखना, हानि पहुँचाने की चेष्टा करना।
आँख उठाकर न देखना : तिरस्कार करना, ध्यान न देना।
आँख ऊँची न होना : लज्जा से नजर नीचे रहना।
आँख ऊपर न उठाना : शार्मिन्दा होना।
आँख का अंधा, गाँठ का पूरा : विवेक हीन, धनवान मूर्ख।
आँख का काँटा : खटकने वाला व्यक्ति, अप्रिय व्यक्ति या वस्तु।
आँख का काजल चुराना : असम्भव काम करना, गहरी चोट करना।
आँख (आँखों) का तारा : बहुत प्यारा व्यक्ति।
आँख का पानी गिरना ( ढलना): निर्लज हो जाना। Muhavare in Hindi – मुहावरा
आँख का पानी मर जाना : लाज शर्म का जाता रहना।
आँख की किरकिरी : खटकने वाली वस्तु ।
आँख की पुलती : प्रिय व्यक्ति।
आँख-कान खुला रहना : सचेत रहना।
आँख की पट्टी खुलना : अज्ञान का भ्रम दूर होना।
आँख पर चढ़ना : नजर में खटकना।
आँख पर परदा पड़ना : मोहग्रस्त होना।
आँख निकालना : क्रोध पूर्वक देखना, आँख फोड़ना।
आँख, आँखें नीची होना : सिर नीचा होना।
आँखे चढ़ना : क्रोधित हो जाना, नशे या नींद से पलकों का तन जाना।
आँख चढ़ाना : क्रोध करना।
आँख झपकना : नींद आना, पलक गिरना।
आँख टेढ़ी करना : रोष दिखाना।
आँख तरेरना : क्रोध से देखना।
आँख फड़कना : शकुन या अपशकुन होना।
आँख बन्द होना : मर जाना।
आँख मारना : इशारा करना।
आँखें (आँख) खुलना : वास्तविकता का ज्ञान होना। नींद खुलना।
आँखें गड़ाना : प्राप्ति की इच्छा करना, एकटक देखना।
आँखें चार होना : प्रेम होना, आँख से आँख मिलना।
आँखें चुराना : छिप जाना, छिपते फिरना।
आँखें पथरा जाना : बहुत प्रतिक्षा करना।
आँखें फेर लेना : प्रतिकूल होना, आँख घुमाना।
आँखें बन्द कर लेना : बिना सोचे-विचारे काम करना।
आँखें बिछाना : प्रेम पूर्वक प्रतीक्षा करना, प्रेम से स्वागत करना।
आँखें फाड़-फाड़कर देखना : आश्चर्य या उत्सुकता से देखना।
आँखें बदल जाना : प्रेम या स्नेह में अन्तर आ जाना।
आँखें भर जाना : आँखों में आँसू आना।
आँखें लड़ना : प्रेम होना।
आँखं ठंडी करना : किसी के दर्शन से तृप्त होना।
आँखें प्यासी होना : देखने की प्रबल इच्छा होना।
आँखें लड़ाना : नजर से नजर मिलाना।
आँखें नीली-पीली करना : क्रोधित होना।
आँखों के आगे अँधेरा छाना : कुछ भी न सूझना।
आँखों के आगे, सामने नाचना या फिरना : ध्यान पर चढ़ना।
आँखों तले अँधेरा छाना : विपत्ति के कारण बड़ी निराशा होना।
आँखों में फिरना : ध्यान पर चढ़ना।
आँखों में खून उतर आना : अत्यधिक क्रोधित होना।
आँखों में धूल झोंकना : सरासर धोखा देना।
आँखों में गड़ना : खटकना, दिल में चुभना, प्रिय लगना, पसन्द आना।
आँखों में चमक आना : प्रसन्न होना।
आँखों में चुभना : बुरा लगना, दिल में खटकना, प्रिय लगना।
आँखों में पानी होना : शर्म-लिहाज होना।
आँखों में रात कटना : पूरी रात नींद न आना।
आँखों का अन्धा : बेवकूफ।
आँखों के आगे चिनगारी छूटना : अत्यन्त शिथिल होना।
आँखों के तले लहू उतरना : क्रोध में लाल हो जाना।
आँखों पर बिठाना : आदर सत्कार करना।
आँखों पर चरबी चढ़ना : अत्यधिक घमण्डी होना, मदान्ध होना।
आँखों ही आँखों में : केवल इशारों से।
आँखों से अंगारे निकलना, बरसना : अत्यन्त क्रुद्ध होना।
आँखों से ओझल होना : दूर चला जाना।
आँखों से गिरना : दृष्टि में तुच्छ होना, सम्मान कम हो जाना।
आँखों से चिनगारियाँ निकलना : क्रोध से आँख लाल हो जाना।
आँखों से परदा हटना : असलियत का पता लगना।
आँच आना : कलंक लगना, कष्ट होना, हानि पहुँचना।
आँचखाना : क्रोधित होना।
आँच नआने देना : कष्ट न होने देना।
आँचल में बाँधना : अच्छी तरह स्मरण रखना, कभी न भूलना।
आँचल पसारना : याचना या प्रार्थना करना।
आँचल थामना : किसी का सहारा लेना।
आँतें गले, मुँह में आना : बहुत परेशान होना।
आँतें कुलबुलाना : भूख के मारे बुरी दशा।
आँतें सूखना : भूख से परेशान होना।
आँतों का बलखुलना : भरपेट भोजन करना।
आँतों में बल पड़ना : पेट में दर्द होना।
आँधी के आम : बहुत सस्ती चीज, थोड़े दिन टिकने वाली वस्तु।
आँसू पीकर रह जाना : मन मसोसकर रह जाना।
आँसू पोछना : ढाढ़स बंधाना, सान्त्वना देना।
आँसू बहाना : किसी बात पर पछताना या दुःख प्रकट करना।
आईना होना : स्पष्ट होना
आईने में मुँह देखना : अपनी योग्यता को जाँचना।
आक की बुढ़िया : बहुत ही वृद्ध स्त्री।
आकबत में दिए दिखाना : परलोक में काम आना।
आकाश के तारे गिनना : बैचेनी के कारण रात में नींद न आना।
आकाश के तारे तोड़ना : असम्भव कार्य करना।
आकाश चूमना, छूना : बहुत ऊँचा बनना।
आकाश पर दीया जलाना : गर्व करना, वीरता और साहस का काम करना।
आकाश सिर पर टूट पड़ना : मुसीबत आना।
आकाश से बात करना : बहुत ऊँचा होना।
आकाश-पाताल एक करना : बहुत परिश्रम या प्रयास करना।
आकाश-पाताल का अन्तर : बहुत अधिक अन्तर होना।
आखिरी साँसे गिनना : मरणासन्न होना।
आग उगलना : कटु वचन सुनाना।
आग कुदेरना : क्रोध भड़काना।
आग देना : मृतक का दाह-संस्कार करना।
आग बबूला होना : अत्यन्त क्रोधित होना।
आग पर आग डालना : किसी भड़के हुए व्यक्ति को और भड़काना।
आग पर आग मेलना : दुःख पर दुःख देना।
आग पर तेल छिड़कना : किसी भड़के हुए झगड़े को और भड़काना।
आग पर पानी डालना : झगड़ा शान्त करना।
आग भड़कना : लड़ाई-झगड़े शुरू होना, विद्रोह बढ़ना।
आग भड़काना : झगड़ा लगाना।
आग भभूका होना : गुस्से से लाल होना।
आग में कूदना : जान-बूझकर जोखिम उठाना।
आग में घी डालना : क्रोध को और भड़काना।
आग में झोंकना : संकट में डालना।
आग लगने पर कुँआ खोदना : आवश्यकता पड़ने पर लम्बी-चौड़ी उपाय करना।
आग लगाकर तमाशा देखना : झगड़ा खड़ा कर अपना मनोरंजन करना।
आग से खेलना : खतरनाक काम करना।
आग से पानी हो जाना : क्रोध शान्त होना।
आग-पानी होना : उपद्रवी होना।
आगा-पीछा करना : असमंजस में पड़ना।
आगा-पीछा सोचना : लाभ-हानि पर विचार करना।
आगा मारना : भविष्य की उन्नति में बाधा पहुँचाना।
आगा रोकना : हमला रोकना।
आगे का कदम पीछे पड़ना : अवनति होना।
आगे-पीछे कोई न होना : अपना कोई रिश्तेदार न होना।
आगे-पीछे फिरना : सदा साथ रहकर खुशामद करना।
आज-कल करना : टाल-मटोल करना।
आज-कल में : जल्दी ही।
आजिज आना : तंग हो जाना।
आजिजी करना : गिड़गिड़ाना।
आटा-आटा को जाना : बरबाद हो जाना।
आटा गीला होना : विपत्ति में विपत्ति पड़ना।
आटा-माटी करना : बरबाद करना।
आटा-दाल का भाव मालूम होना : परिस्थिति का कटुता का ज्ञान होना।
आटा-दाल की फिक्र होना : जीविका की चिन्ता होना।
आटे के साथ घुन पिसना : अपराधी के साथ निरपराधी का भी दण्डित होना।
आटे में नमक : इतना कम कि जाना न जा सके।
आठ-आठ आँसू रोना : बहुत रोना।
आड़ा-तिरछा होना : कुपित होना।
आड़े आना : बाधक होना।
आड़े हाथों लेना : बुरा-भला कहना, हँसी उड़ाना।
आत्मा ठण्डी होना : तृप्त होना।
आत्मा मसोसना : प्रबल इच्छा को दबाना।
आदमी बनना : सभ्यता सीखना।
आधातीतर आधाबटेर : बेमेल, क्रमहीन।
आन की आन में : बहुत जल्दी, शीघ्र ही।
आना-कानी करना : हीला-हवाली करना।
आपा खोना : अहंकार त्यागना, घंमड छोड़ना।
आपे में न रहना : बेकाबू होना, आत्म विभोर होना, घबराना।
आपे से बाहर होना : बहुत घबराना, अत्यधिक आनन्द होना, नशे के कारण बेसुध होना, संयम खोना।
आफत उठाना : विपत्ति भोगना।
आफत का टुकड़ा या परकाला : हलचल मचाने वाला, कार्यपटु, अथक परिश्रमी, खुराफाती आदमी।
आफत का मारा : संकट ग्रस्त, विपत्ति का सताया हुआ।
आफत की पुड़िया : कष्टदायक व्यक्ति।
आफत ढाना : कष्ट देना, कष्ट पहुँचाना, उपद्रव मचाना।
आफत मचाना : उपद्रव करना।
आफत मोल लेना : अपने को झंझट में डालना।
आफत सिर पर लेना : झगड़ा मोल लेना।
आबदाना उठना : जीविका न रहना।
आबरू उतारना : बेइज्जत करना।
आबरू खाक में खोना : व्यर्थ में इज्जत गँवाना।
आबरू पर पानी फिरना : इज्जत खराब होना।
आबूरू मिट जाना : इज्जत बर्बाद हो जाना।
आवाज उठाना : विरोध करना, आन्दोलन करना।
आवाज देना : जोर से पुकारना।
आस होना : सहारा होना।
आसन डिगना, डोलना : अस्थिर होना, चित्त चलायमान होना, मन में भय होना, दया आना। Muhavare in Hindi – मुहावरा
आसन मारना : जमकर बैठना।
आसमान के तारे तोड़ना : कठिन से कठिन कार्य करना।
आसमान टूट पड़ना : भारी विपत्ति आना।
आसमान दिखना : पराजित करना।
आसमान पर थूकना : किसी को अपमानित करने के कारण स्वयं तिरस्कृत होना।
आसमान से गिरना, टपकना : बिना परिश्रम के प्राप्त होना, अकारण प्रकट होना।
आसमान, आकाश से बातें करना : बहुत ऊँचा होना।
आसमान फट जाना : अनहोनी बात होना, आश्चर्य जनक काम होना।
आसमान में छेद होना : अतिवृष्टि होना।
आसरा ढूँढ़ना : सहायक ढूँढ़ना।
आस्तीन का साँप : ऊपर से मित्र अन्दर से शत्रु।
आस्तीन चढ़ाना : लड़ने के लिए तैयार होना।
आस्तीन में साँप पालना : दुश्मन का पोषण करना।
आह पड़ना, लगना : शाप लगना, दुख पहुँचाने का फल मिलना।
आह लेना : किसी के सताने का फल अपने ऊपर लेना।
इ से आने वाले मुहावरे
इज्जत पर हाथ डालना : प्रतिष्ठा या सम्मान नष्ट करने का प्रयास करना।
इज्जत खाक में मिलाना,उतारना, लेना : प्रतिष्ठा नष्ट करना, अपमानित करना।
इज्जत कमाना : नाम होना।
इज्जत के पीछे पड़ना : इज्जत बिगाड़ने पर तुला होना।
इज्जत डुबोना : इज्जत खराब करना।
इजत पर पानी फेरना : प्रतिष्ठा या सम्मान नष्ट करने का प्रयास करना।
इज्जत बेचना : प्रतिष्ठा गँवाना।
इज्जत में बट्टा लगाना : इज्जत खराब होना।
इज्जत लुटना: सतीत्व, मर्यादा नष्ट करना।
इत्तफाक पड़ना : संयोग होना।
इत्तफाक बढ़ना : मेल-जोल बढ़ना।
इधर-उधर की लगाना : चुगली करना।
इधर-उधर की हाँकना : झूठ-मूठ बकना, व्यर्थ बकवाद करना।
इधर-उधर झाँकना : बचने का उपाय सोचना।
इधर-उधर में रहना : व्यर्थ में समय खोना।
इधर कुंआ, उधर खाई होना : दोनों ओर संकट होना।
इधर का होना, न उधर का: कहीं का न होना।
इधर से उधर होना : बदल जाना।
इशारे पर नाचना : किसी के कहने या संकेत पर कुछ करना।
इशारों का गुलाम : किसी के इच्छानुसार काम करने वाला।
इस कान सुनना, उस कान उड़ा देना : ध्यान से न सुनना।
इस हाथ देना, उस हाथ लेना : कार्य का फल तत्काल मिलना।
ई से आने वाले मुहावरे
ईंट का जवाब पत्थर से देना : मुँह तोड़ जबाब देना।
ईंट से ईंट बजना : ध्वस्त हो जाना।
ईंट से ईंट बजाना, बज जाना : तबाह कर देना।
ईद का चाँद होना : बहुत कम दिखाई देना, बहुत दिन के बाद दिखाई देना।
ईमान का सौदा : विश्वास का कार्य।
ईमान की बात करना : सच-सच कहना।
ईमान बह जाना : धर्म नष्ट हो जाना।
ईमान बेचना : बेईमान होना।
ईमान जाना : नीयत खराब होना।
ईश्वर को प्यारा होना : मर जाना।
उ से आने वाले मुहावरे
उँगली उठना : बदनामी होना।
उँगली उठाना : कलंक लगाना, बदनाम करना।
उँगली दिखाना : धमकाना, दोषी बताना।
उँगली पकड़कर पहुँचा पकड़ना : थोड़ा लेकर ज्यादा पर दावा करना।
उँगली पर नचाना : अपने इशारों पर घुमाना।
उखड़ी-उखड़ी बातें करना : उदासीनता दिखाते हुए बातें करना।
उगल देना : भेद की बात बता देना।
उलटा पाठ पढ़ाना : किसी को उलटी-सीधी बातें समझाकर बहकाना।
उलटी साँस चलना : मरने के लक्षण दिखाई देना।
उलटी गंगा बहना : अनहोनी बात होना।
उलटी गंगा बहाना : असम्भव कार्य करने का प्रयास, विपरीत व्यवहार करना।
उलटी माला फेरना : अहित चाहना, अमंगल की कामना करना।
उलटी साँस लेना, चलना : मरने के निकट होना।
उलटी-सीधी जड़ना : झूठी शिकायत करना।
उलटी सीधी सुनना : डाँट-फटकार सुनना।
उलटी-सीधी सुनाना : भला-बुरा कहना, खरी-खोटी सुनाना।
उलटे छुरे से मूड़ना : बेवकूफ बनाकर लूटना।
उलटे पाँव, पैर फिरना, लौट जाना, वापस जाना : तुरन्त लौटना।
उलटे बाँस बरेली को : जहाँ जरूरत न हो वहाँ उस वस्तु को भेजना।
उलटे मुँह गिरना : दूसरे को नीचा दिखाने के प्रयास में स्वयं नीचा देखना।
उलटे हाथ का दाँव : बहुत आसान काम।
उलटी-पट्टी पढ़ाना : बहकाना।
उड़ती खबर : अपुष्ट समाचार, अफवाह ।
उड़ती चिड़िया पकड़ना, पहिचानना : रहस्य की बात जान जाना।
उड़न-छू हो जाना : गायब हो जाना।
अधेड़बुन में पड़ना : चिन्ता करना, किसी समस्या के विषय में विचार मग्न होना।
उबल पड़ना, उफन जाना : गुस्सा हो जाना, एकाएक क्रोध प्रकट करना।
उल्लू का पट्ठा : मूर्ख, बेवकूफ।
उल्लू फँसाना : अपने वश में करना।
उल्लू बनाना : मूर्ख, बेवकूफ बनाना।
उल्लू बोलना : उजाड़ होना, वीरान होना।
ऊँच-नीच दिखाना, समझाना : लाभ-हानि बताना।
ऊँच-नीच सुनना : भली-बुरी सुनना।
ऊँच-नीच सूझना : भला-बुरा दिखाई देना।
ऊँचा सुनना : कम सुनना, कुछ बहरा होना।
ऊँची नाक होना : इज्जत का बहुत ध्यान होना।
ऊँचे-नीचे पैर पड़ना : गलती, अपराध, पाप होना।
ऊँट के मुँह में जीरा : अधिक आवश्यकता वाले के लिए थोड़ा सामान।
ऊँट के गले में बिल्ली बाँधना : अनमेल कार्य करना।
ऊँट किस करवट बैठता है : अटकल लगाना, किसी का फल अनिश्चित होना।
ऊखल में सिर देना : जान-बूझकर झंझट में पड़ना।
ऊपरी आमदनी : घूस, वह प्राप्ति जो नियम स्रोत से न हो।
ऊल-जलूल बकना : बेकार की बात।
ऊसर की खेती ( में बीज बोना): व्यर्थ (निष्फल) का काम करना।
ऊपर को दम भरना : ऊँची साँस लेना।
ऋ से आने वाले मुहावरे
ऋण उतारना : कर्ज अदा करना।
ऋण चढ़ना : कर्ज बढ़ना।
ऋण पटाना : कर्ज अदा करना।
ऋण भरना : कर्ज लौटाना।
ए से आने वाले मुहावरे
एक ही आँख से देखना : समान व्यवहार करना।
एक आँवे के बर्तन : एक ही प्रकार, एक ही कुटुम्ब के व्यक्ति।
एक और एक ग्यारह होना : संगठन से शक्ति बढ़ना।
एक की जगह चार सुनना : एक के बदले बहुत अधिक भला-बुरा कहना।
एक टक देखना : ध्यान से सुनना।
एक टक आशा लगाना : बहुत समय से आसरा बँधा रहना।
एक तीर से दो शिकार करना : एक साधन से दो काम करना।
एक दिल होना : अत्यन्त घनिष्ठ होना।
एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : एक ही प्रकार ,स्वभाव के लोग।
एक न चलना : कोई उपाय सफल न होना।
एक न चलने देना : कुछ न करने देना।
एक न सुनना : कुछ भी ध्यान न देना।
एक पेट के : सहोदर।
एक जान : गहरे मित्र।
एक मुट्ठी अन्न को तरसना : गरीब होना।
एक मुँह बोलना : एक राय होना।
एक सूत्र में बाँधना : संगठित होना।
एक से इक्कीस होना : खूब उन्नति करना।
एक टाँग पर खड़ा रहना : आज्ञा पालन के लिए सदैव तैयार रहना।
एक ही साँचे में ढलना : समान होना।
एक ही नौका में सवार होना : समान परिस्थिति में होना।
एड़ी घिसना, रगड़ना : खूब दौड़-धूप करना।
एड़ी चाटना: खुशामद करना।
एड़ी-चोटी का जोर लगाना : कठिन परिश्रम करना।
एड़ी-चोटी का पसीना एक करना : कठिन परिश्रम करना।
एतबार उठना : विश्वास उठ जाना।
एतबार जगना : विश्वास उत्पन्न होना।
एहसान उतारना : उपकार के बदले प्रत्युपकार करना।
एहसान करना : किसी के साथ भलाई करना।
एहसान मानना, लेना : कृतज्ञ (आभारी) होना। Muhavare in Hindi – मुहावरा
ऐ से आने वाले मुहावरे Muhavare in Hindi – मुहावरा
ऐंठ कर रह जाना : दिल मसोस कर रह जाना।
ऐंठ कर चलना : घमण्ड में रहना।
ऐसा-वैसा:तुच्छ, साधारण।
ऐंठ निकल जाना : गर्व दूर हो जाना।
ऐसी-तैसी में जाना : नष्ट होना, भाड़ में जाना।
ऐसी की तैसी करना : अपमान करना।
ऐरा-गैरा नत्थू-खैरा : मामूली, तुच्छ आदमी। Muhavare in Hindi
ओ से आने वाले मुहावरे
ओंठ चबाना, काटना : क्रोध और दुःख प्रकट करना।
ओंठ चाटना : स्वाद लेने की इच्छा होना।
ओंठ फड़कना : क्रुद्ध होना।
ओखली में सिर देना : जान-बूझकर विपत्ति में फँसना।
ओंठ सी देना : चुप करा देना।
ओढ़ लेना : जिम्मेदारी लेना।
ओस चाटना : आश्वश्यकता से बहुत कम मिलता। Muhavare in Hindi – मुहावरा
औ से आने वाले मुहावरे
औंधी खोपड़ी का : मूर्ख, उलटी बुद्धि।
औंधे मुँह गिरना : बुरी तरह धोखा खाना।
औने-पौने बेचना : कम दाम पर बेच देना।
और का और होना : भारी उलट-फेर होना।
और घर देखना : दूसरे के यहाँ जाना। Muhavare in Hindi – मुहावरा
कुछ सामान्य प्रश्न -FAQ
हृदय पर हाथ रखना मुहावरे का अर्थ- स्वयं को मनाना
सिर ऊपर होना मुहावरे का अर्थ- परेशानी क बढ़ जाना
भाग्य जागता मुहावरे का अर्थ- किस्मत खुलना