Jet Stream kya hai | जेट स्ट्रीम या प्रवाह क्या है ?

प्रश्न-जेट स्ट्रीम (Jet Stream) क्या है | Jet Stream kya hai
उत्तर-वायुमंडल में अधिक ऊँचाई (लगभग 8000 से 12000 मीटर) पर क्षोभ सीमा (Tropopause) के नीचे वेग से प्रवाहित होने वाली प्रबल पश्चिमी पवन को जेट स्ट्रीम कहते हैं.

यह लगभग 150 से 500 किमी की चौड़ाई तथा कुछ किलोमीटर की मोटाई की पट्टी में औसतन 50 से 60 नाट वेग से चलती हैं, परन्तु इनकी गति 200 नाट प्रति घण्टा तक पाई जाती है. जेट स्ट्रीम मुख्यतः दो कटिबंधों में पाई जाती है-

1. ध्रुवीय वाताग्र के सहारे चलने वाली जेट स्ट्रीम,

2. उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में 20° से 30° अक्षांशो के मध्य चलने वाली जेट स्ट्रीम.

ध्रुवीय वाताग्र जेट स्ट्रीम स्थिति के अनुसार अत्यंत अनियमित होती है, जबकि उपोष्ण कटिबंधीय जेट स्ट्रीम की स्थिति मौसम के अनुसार लगभग नियत तथा सुनिश्चित होती है. इस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अमरीकी की जलवायु वैज्ञानिक कार्ल गुस्ताफ रॉसबी (Carl Gustaf Roseby ) ने 1947 में किया था.

FAQ- सामान्य प्रश्नोतर-Jet Stream kya hai

प्रश्न जेट स्ट्रीम कहां चलती है जेट स्ट्रीम किस मंडल में पाई जाती है

उत्तर – दोनों गोलार्ध में 20° से 30° अक्षांशो के मध्य , क्षोभ मंडल

प्रश्नजेट स्ट्रीम सिद्धांत किसने दिया

उत्तर कार्ल गुस्ताफ रॉसबी

भारत का क्षेत्रफल कितना है ?