हिमयुग किसे कहते हैं ? Ice Age in Hindi ,हिम युग का आरम्भ कब हुआ ? Him Yug का अंत कब हुआ ? हिम युग के बारे में सर्वप्रथम जानकारी किसने दी इसकी जानकारी हम जानेगे ।
महान हिम युग :Ice Age in Hindi
हिम युग किसे कहते हैं ?
विश्व की जलवायु के अध्ययन से यह ज्ञात होता है कि पृथ्वी के इतिहास में जलवायवीय परिवर्तनों के फलस्वरूप अनेक ठंडे एवं गरम मौसम के दौर आते रहेहैं। अधिक ठंडे दौर हिमयुग ( Him Yug )कहे जाते हैं।
जैसे कार्बोनिफेरस हिमयुग, प्रतिनूतन हिमयुग। पृथ्वी की उत्पत्ति से लेकर अब तक के समय को पृथ्वी की संरचना एवंउसमें हुए भौगोलिक परिवर्तनों के आधार पर कई भागों में बांटा गया है। ऐसा ही एक समय, जिसे प्रतिनूतन हिम युग( anticipatory ice age )कहते हैं,की जलवायु असामान्य रही।
हिम युग (Him Yug) का आरम्भ कब हुआ ? Start Ice Age in Hindi
10 लाख वर्ष पूर्व से 10 हजार वर्ष पूर्व तक चलने वाला प्रतिनूतन हिमयुग सबसे छोटा और अंतिम हिमयुग था, जिसमें तीन बार बीच-बीच में थोड़े कम ठंडे दौर भी आए। उनको अंतर्हिमयुग (interglacial age)कहा गया।
संपूर्ण प्रतिनूतन हिमयुग में असाधारण ठंड पड़ी जिससे महाद्वीपों तथा महासागरों का बहुत बड़ा क्षेत्र हिम से ढंक गया इसी समय को विशाल हिमयुग की संज्ञा दी जाती है।
हिमयुग में जलवायु अत्यंत कठिन व असामान्य थी, जिस कारण उस समय की वनस्पति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा तथा वन्य जीवन नगण्य हो गया। पृथ्वी के विशाल मैदान हिमाच्छादित हो गये एवं खाद्य सामग्री का अभाव हो गया।
अंतर्हिमवर्तन की प्रक्रिया के फलस्वरूप इन क्षेत्रों का तापमान बढ़ा तथा झीलों, नदियों व समुद्र के जलस्तर में वृद्धि हुयी।
इन्हीं स्थितियों के अंतर्गत वनस्पति एवं वनों में अच्छी वृद्धि हुयी। यहां पर ध्यान देने योग्य बात यह है कि ऐसे जलवायु संबंधी उतार-चढ़ाव हजारों वर्षों तक रहे जिसके फलस्वरूप जीव-जंतुओं को अनेकानेक अनुकूलन करने पड़े। कई जीव जंतु अनुकूलन के दौरान नष्ट हो गये और जो बचे वे एक लंबी उद्विकासीय प्रक्रिया के पश्चात नयी प्रजातियों के रूप में विकसित हुये।
इसी प्रक्रिया में प्राइमेट्स का विकास हुआ, जिनमें मानव भी एक था। होमोइरेक्टस, क्रोमैग्नन तथा होमोसेपियन्स मानव इसी काल में रहे तथा पुरापाषाण तथा मध्य पाषाण कालीन संस्कृतियाँ इसी काल से विकसित हुई।
हिम युग (Him Yug )के बारे में सर्वप्रथम जानकारी किसने दी ?
हिमयुग का सर्वप्रथम वर्णन प्रसिद्ध भूगर्भ शास्त्री जेम्स गीक ने अपनी पुस्तक “ग्रेट आइस एज” (Great Ice Age) में किया है। भूगर्भशास्त्री, जीवाश्म विज्ञानी, जलवायु विद् तथा अन्य वैज्ञानिकों ने अनेक व्याख्याओं के माध्यम से हिमयुग के प्रादुर्भाव के कारणों का उल्लेख किया है जैसे खगोलशास्त्र संबंधी व्याख्या, भौतिक शास्त्र संबंधी विवरण, अंतरिक्ष विज्ञान संबंधी विवरण आदि।
उपरोक्त व्याख्याओं के आधार पर सूर्याताप में अंतर, धुवों का स्थानांतरण, पृथ्वी की कक्षा तथा धरातल में अंतर, वायुमंडल में ज्वालामुखीय राख का आधिक्य आदि कारणों को एकल या सामूहिक रूप से हिमयुग के प्रादुर्भाव के लिए उत्तरदायी माना जा सकता है।
हिम युग का अंत कब हुआ ?
भू गर्भ विज्ञानियो के अनुसार आज से लगभग 10000 साल हजार पहले हिमयुग या Glacial Period का अंत हुआ था । उत्तरी ध्रुव में जब सूर्य की रोशनी अधिक प्रभावी हुई जिससे Glassier पिघला और यह पानी के रूप में बड़े बड़े महासागरों में तब्दील हो गया ।
फलतः महासागरों से जीवन की उत्त्पत्ति हुई जिसका प्रयोग ओपेरिन ने किया और सिद्धांत प्रतिपादित किया । जिसे ओपेरिन की परिकल्पना या सिद्धांत कहा जाता है ।
Cause of snowfall –हिमवर्तन का कारण
(1) सूर्यताप में अंतर,
(2) ध्रुवों का स्थानांतरण,
(3) पृथ्वी की कक्षा तथा धरातल में अंतर,
(4) वायुमण्डल में ज्वाला मुखीय राख की अधिकता।
प्रमाण या साक्ष्य हिम नदियां (Glacier) किसी क्षेत्र से फिसलते समय काटने (अपरदन), बहाने (परिवहन) व जमाने (निक्षेपण) का त्रिकार्य करती हैं। इसी कारण हिमयुग में बर्फ फैलने सिकुड़ने से बने अनेक भू-आकृतिक प्रमाण पाए जाते हैं।
जैसे (1) स्तरीकरण (Stratigraphy), (2) नदी सोपान (River Terraces), (3) हिमोढ (Morains), (A) लोएस जमाव (Loesses), (5) समुद्री स्तरीय उतार चढ़ाव, (6) मृदा बहाव आदि।
उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली चट्टानें चिकनी, कटी-फटी हैं जो हिमनदियों द्वारा परिवर्तित कर दी गई है, चट्टानों पर दूर से बहाकर लाया गया बोल्डर क्ले जमा हुआ है तथा हिमोद, ड्रमलिन, एस्कर आदि उस काल में आच्छादित हिमावरण की याद दिलाते हैं।
“U” आकार की घाटियाँ, लटकती घाटियाँ प्रमाणित करती हैं कि यहाँ कभी बर्फ जमी थी और फिसली थी।
आल्पस तथा उसके निम्न प्रदेशों में हिम घिसाव के चिन्ह पाए गए हैं, जर्मनी, पौलेंड, नार्वे आदि में हिमानी द्वारा निक्षेपित मैदान पाए गए हैं।
इस प्रकार स्पष्ट है कि प्रतिनूतन हिमयुग विश्वव्यापी था और इस काल में कम-से-कम चार बार हिमावरण आगे पीछे खिसका तथा वर्तमान काल में हम अंतर्हिमवर्तन काल में चल रहे हैं।
इसका सर्वप्रथम वर्णन प्रसिद्ध भूगर्भ शास्त्री जेम्स गीक ने अपनी पुस्तक “Great ice age” में किया था।
यदि आपको पोस्ट अच्छा लगा तो प्लीज शेयर जरूर करें ।
GENERAL SCIENCE QUESTIONS IN HINDI
Which of the following statements is correct-Environmental chemistry Multiple Choice Question