GK in Hindi : भारत के 30 प्रमुख व्यक्तित्व , Hindi General Knowledge
भारत के प्रमुख व्यक्तित्व :GK in Hindi
01.आजाद अबुलकलाम (1888-1958)- जन्म- मक्का.अलहिलाल समाचार पत्र का प्रकाशन, सबसे कम आयु के कांग्रेस अध्यक्ष.
1940-46 तक अध्यक्षता. इंडिया विन्स फ्रीडम की रचना, नेहरू मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री रहे.( GK in Hindi )
NATIONAL SONG IN HINDI राष्ट्रीय गीत व गान हिंदी में
02.अम्बेडकर, बी. आर. (1891-1956)– महू मध्यप्रदेश में जन्म, महार जाति के दलित वर्ग के नेता, पेशे से विधिवेत्ता, अखिल भारतीय दलित वर्ग संस्थान की स्थापना, अंतरिम सरकार में विधि मंत्री तथा संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष भी चुने गये. मृत्यु के पूर्व बौद्ध धर्म अपनाया.
03.अब्दुल गफ्फार खाँ (1890-1987)– पेशावर में जन्म. प्रसिद्ध गांधीवादी पख्तून नेता, सीमांत गांधी के नाम से प्रसिद्ध 1929 में इन्होंने खुदाई खिदमतगार आंदोलन चलाया. पख्तून (पत्र) का प्रकाशन, भारत विभाजन के प्रबल विरोधी,1987 में भारत रत्न से सम्मानित.
क्रांतिकारी नेता
04.घोष अरविंद- क्रांतिकारी नेता. बंग-भंग के दौरान सक्रिय,युगांतर (पत्रिका) निकाली. 1910 में पाण्डिचेरी चले गए एवं योग साधना में लग गए. लाइफ डिवाइन की रचना.
05.आजाद चंद्रशेखर (1906-31)– सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता, हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना में सक्रिय योगदान, काकोरी षड़यंत्र, लाहौर आदि षड़यंत्रों में भूमिका. अल्फ्रेड पार्क इलाहाबाद में पुलिस से संघर्ष करते हुए स्वयं अंतिम गोली से आत्मोत्सर्ग कर लिया. (1931)
06. इकबाल मुहम्मद (1873-1938)– उर्दू के प्रख्यात शायर. सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्ताँ हमारा व इंकलाब का नारा, मुस्लिमों के लिए एक अलग देश की मांग, पाकिस्तान के विचार के जनक, सर की उपाधि.
PMJDY ( PRADHANMANTRI JAN DHAN YOJNA )
07.खान, सर सैयद अहमद (1817-98)- अलीगढ़ आंदोलन के प्रवर्तक, मुहम्मद एंग्लो-ओरियंटल कालेज की स्थापना (अलीगढ़) जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना.
08.गांधी मोहनदास करमचंद (1869-1948)– राष्ट्रपिता, पोरबंदर गुजरात में जन्म, वकील. 1893-1914 तक दक्षिण अफ्रीका में रहे. 1915 में भारत लौटे, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख भूमिका. करो या मरो का नारा.
09.गोखले गोपाल कृष्ण (1866-1915)– सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया’ सोसायटी की स्थापना, महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरू.
10.जिन्ना मोहम्मद अली (1876-1948)– मुस्लिम लीग के नेता तथा पाकिस्तान के संस्थापक. 1929 में चौदह सूत्रीय योजना प्रस्तुत, 1940 लाहौर अधिवेशन में द्वि राष्ट्र सिद्धांत का प्रतिपादन किया. भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान के गवर्नर जनरल बने. कायदे आजम के नाम लोकप्रिय.
साहित्यकार-GK in Hindi
11.टैगोर रविन्द्रनाथ (1861-1941)– साहित्यकार, चित्रकार,1913 में गीतांजली’ हेतु नोबल साहित्य पुरस्कार प्राप्त, गुरूदेव’ के नाम से प्रसिद्ध. कलकत्ता में शांति निकेतन विश्वविद्यालय की स्थापना.
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन इतिहास
12.डेरोजियो हेनरी विवियन (1809-183)– स्काटिश घड़ीसाज, बंगाल में पुनर्जागरण के अग्रदूत, भारत के प्रथम राष्ट्रवादी कवि, डेरोजियो और उनके साथी- डेरोजियन अथवा यंग बंगाल के रूप में विख्यात.
13.नायडू सरोजिनी (1879-1949)– कवियत्री और राष्ट्रवादी नेता. 1925 में कानपुर में प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष बनी. भारत कोकिला (नाइटेंगल ऑफ इंडिया) के नाम से प्रसिद्ध. भारत की प्रथम महिला राज्यपाल.
14.नेहरू जवाहरलाल (1889-1964)– इलाहाबाद में जन्म.1929 में लाहौर कांग्रेस में नेहरू की अध्यक्षता में पूर्ण स्वराज की घोषणा. 1947-64 तक भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, पंचशील नीति के प्रणेता, गुटनिरपेक्षता में विश्वास, ‘भारत की खोज ‘, ‘विश्व इतिहास की झलक की रचना की.
15.मालवीय मदन मोहन-(1861-1946)– महामना बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापन में योगदान, हिन्दू महासभा के संस्थापक सदस्य.
16.नौरोजी दादाभाई (1825-1917)– पारसी, ग्रान्ड ओल्ड मेन आफ इंडिया, ब्रिटिश संसद में प्रथम भारतीय सांसद, कांग्रेस के उदारवादी नेता, अर्थशास्त्री, धन के अपवहन सिद्धांत का सर्वप्रथम प्रतिपादन पावर्टी एंड वेरी अन ब्रिटिश रूल इन इंडिया’ में किया.
उप प्रधान मंत्री
17.पटेल वल्लभ भाई (1875-1950)– 1928 में प्रसिद्ध बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया, गांधी जी ने इन्हें सरदार की उपाधि से विभूषित किया. रियासतों के विलीनीकरण में सर्वप्रमुख योगदान, लौह पुरूष कहलाए. 1947-50 अंतरिम सरकार में गृह मंत्री, स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद नेहरू मंत्रिमण्डल में भारत उप प्रधान मंत्री बने.
18.बैनर्जी सुरेंद्रनाथ (1948-1925)– बंगाल के कुलीन ब्राम्हण, राष्ट्रवादी नेता, भारतीय सिविल सेवा में उत्तीर्ण, लेकिन तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित. इंडियन लिबरल फेडरेशन की स्थापना.
19.बिसेन्ट एनी-(1847-1933)– आयरिश महिला, थियोसोफिकल सोसायटी हेतु काम करने हेतु 1893 में भारत आयीं. सेंट्रल हिन्दू कॉलेज बनारस की स्थापना में सहायता की, 1916 में अखिल भारतीय होमरूल लीग की स्थापना की (मद्रास). 1917 में राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष, कामनविल व न्यू इंडिया समाचार पत्र का प्रकाशन.
नेताजी
20.बोस सुभाष चंद्र-(1894-1945)– भारतीय सिविल सेवा से त्याग पत्र देकर असहयोग आंदोलन मे भाग लिया, 1938 में हरिपुरा एवं 1939 में त्रिपुरी कांग्रेस की अध्यक्षता की. 1939 में ही कांग्रेस की सदस्यता से त्याग-पत्र देकर फारवर्ड ब्लाक की स्थापना की, जनवरी 1941 में भारत से पलायन कर जर्मनी पहुंचे, वहाँ से 1943 में सिंगापुर पहुंचे वहाँ आजाद हिन्द फौज का पुनर्गठन किया. दिल्ली चलो तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा, नेताजी के नाम से लोकप्रिय. 18 अगस्त, 1945 को विमान दुर्घटना में लापता.
21.राजगोपालाचारी चक्रवर्ती-(1878-1972)– 1948-50 स्वतंत्र (Independence )भारत के प्रथम भारतीय एवं अंतिम गवर्नर जनरल.
22.लाजपतराय, लाला-(1865-1938)– पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध. 1920 में अखिल भारतीय ट्रेड युनियन कांग्रेस की अध्यक्षता. साइमन कमीशन के विरोध में लाठी चार्ज से घायल एवं मृत्यु, शिक्षा के प्रसार में – हंसराज के सहयोग से डी. ए. वी. कॉलेज, लाहौर की स्थापना की.
23.विद्यासागर ईश्वरचंद-(1820-1891)– विद्यासागर की उपाधि,इन्हीं के प्रयासों से विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित हुआ.बंगला वर्णमाला लिखी.
24.सरदार भगत सिंह-(1907-1931)- इंकलाब जिंदाबाद का नारा देने वाले क्रांतिकारी, नव जवान भारत सभा की स्थापना की, लाला लाजपत राय की हत्या का बदला 1928 में साण्डर्स पर गोली चलाकर लिया. 18 अप्रैल 1929 बी. के. दत्त के साथ मिलकर दिल्ली में केन्द्रीय विधानसभा में बम फेंका तथा उन्होंने गिरफ्तारी दी. लाहौर षडयंत्र में 23 मार्च 1931 को सुखदेव, राजगुरू के साथ फांसी दे दी गई.
आर्य समाज
25.सरस्वती दयानंद-(1824-99)– महान सुधारक, 1875 में आर्य समाज’ की स्थापना की. हिन्दी के समर्थक, शुद्धि आंदोलन, वेदों की ओर लौटो का प्रसिद्ध नारा दिया, सत्यार्थ प्रकाश की रचना, जाति प्रथा के घोर विरोधी.
26.सावरकर विनायक दामोदर-(1883-1966)- लोकप्रिय नाम वीर सावरकर, महान क्रांतिकारी. मित्र मेला का आयोजन. अभिनव भारत (1904) की स्थापना. 1857 के विद्रोह को अपनी पुस्तक स्वतंत्रता का युद्ध मे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा. सेलुलर जेल या कालापानी से फरार 1937-42 तक हिन्दू महासभा के अध्यक्ष.
27.हरदयाल लाला-(1884-1939) – महान क्रांतिकारी, गदर पार्टी के संस्थापक (1913), गदर नामक समाचार पत्र निकाला.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
28.ह्यूम एलेन आक्टोवियन-(1829-1922)– सिविल सेवा के सदस्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक(1885). प्रसिद्ध प्रकृति विज्ञानी तथा वनस्पति शास्त्री..
29.तात्याटोपे–(1814-1859)– 1857 के स्वतंत्रता- संघर्ष में नाना साहब के मुख्य सहायक. शिवपुरी में फांसी.
30.रानी लक्ष्मीबाई- 1857 के विद्रोह की महान योद्धा. हूयूरोज से सामना रानी झांसी से कालपी तथा कालपी से ग्वालियर पहुंची. जहाँ 17 जून 1858 को अंग्रेजों से युद्ध करते हुए रानी ने वीरगति प्राप्त की.
31.स्वामी विवेकानंद-(1863-1902)– वेदांतिक विद्वान तथा हिन्दू धर्म प्रचारक, बचपन का नाम नरेन्द्र दत्त. 1893 शिकागो धर्म सम्मेलन’ मे भाग लिया. 1897 में रामकृष्ण मिशन‘ की स्थापना की.
सामान्य ज्ञान-Gk in Hindi prominent personality of India
- Go Mix