General Awareness Question Answer -Gk in Hindi -Science

36.जेट इंजन किस सिद्धान्त पर कार्य करता है

(A) रैखिक संवेग के संरक्षण का सिद्धान्त

(B) कोणीय संवेग के संरक्षण का सिद्धान्त

(C) ऊर्जा के संरक्षण का सिद्धांत

(D) द्रव्यमान के संरक्षण का सिद्धांत

उत्तर :-(A) रैखिक संवेग के संरक्षण का सिद्धान्त

37.चलती हुई बस जब अचानक ब्रेक लगाती है,तो उसमें बैठे हुए यात्री आगे की दिशा में गिरते है। इसको किसके द्वारा समझाया जा सकता

(A) सापेक्षता.का सिद्धांत

(B) न्यूटन का पहला नियम

(C) न्यूटन का दूसरा नियम

(D) न्यूटन का तीसरा नियम

उत्तर :- (B) न्यूटन का पहला नियम 

38.”प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।”

(A)न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम

(B) न्यूटन का गति विषयक द्वितीय नियम

(C) न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर :-(C) न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम ।

39.जाड़े की रातों में अत्यधिक ठण्ड पड़ने पर पानी का पाइप फट जाता है, क्योंकि

(A) जमने के बाद पानी का घनत्व कम हो जाता है।

(B) जमने के बाद पानी कठोर हो जाता है अतः उसकी यह कठोरता पाइप को तोड़ देती है।

(C) जमने के बाद पानी का आयतन बढ़ जाता है।

(D) जमने के बाद पानी के पाइप की धातु गल जाती है।

उत्तर :- (C)जमने के बाद पानी का आयतन बढ़ जाता है।

40.एक व्यक्ति एक दीवार को धक्का देता है, पर उसे विस्थापित करने में असफल रहता है, तो वह करता है?

(A) कोई भी कार्य नहीं

(B) धनात्मक परन्तु अधिकतम कार्य नहीं

(C) गणात्मक कार्य

(D) अधिकतम कार्य

उत्तर :-(A) कोई भी कार्य नहीं